दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के डेवढ़ी जाता जुआ गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे खेल के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। बच्चों के साथ खेल रही कक्षा 5 की छात्रा कविता कुमारी उम्र 10 वर्ष, पुत्री महेंद्र, ने खेलते-खेलते 10 रुपये का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया, जो अचानक निगल जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

पिता महेंद्र तत्काल निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परामर्श दिया। चिकित्सकों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है।घटना के बाद परिवार और गांव में चिंता का माहौल है, जबकि चिकित्सकों ने बच्चों को छोटे सामान से दूर रखने और अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
