सोनभद्र: (गिरीश तिवारी)-खनन से जुड़े मामलों को लेकर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर श्री राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, वन विभाग, खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खनन पट्टा धारक शामिल रहे।मण्डलायुक्त ने डीजीएमएस द्वारा बंद की गई जनपद की 37 खदानों की जांच के लिए उच्च स्तरीय संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। जांच टीम में उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, वन विभाग, डीजीएमएस, खनन विभाग के अधिकारी और भू-वैज्ञानिक शामिल रहेंगे।

इस टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।बैठक में बताया गया कि जिन खदानों में सरफेस प्लान और सुधारात्मक कार्य योजना प्रस्तुत कर दी गई है, उन्हें दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही जनपद में वन अनापत्ति, पर्यावरण स्वीकृति और डीएसआर से जुड़े कुल 59 लंबित खनन क्षेत्रों पर भी शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें विज्ञापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गिट्टी और बालू की आपूर्ति सुचारु हो सके।मण्डलायुक्त ने खनन पट्टा धारकों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खदानों में केवल प्रशिक्षित कर्मियों को ही तैनात किया जाए और डीजीएमएस के निरीक्षण के समय खदान स्वामी की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि दिए गए सुझावों का सही तरीके से पालन हो सके।बैठक में वन और खनन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित खनन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार