(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंतरिम बजट और प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि मौजूदा सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, डीजल और पेट्रोल जैसी बुनियादी जरूरतें आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुपूरक बजट में किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे यह बजट इन वर्गों के खिलाफ है।सपा कार्यकर्ताओं ने कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले को भी उठाया और सवाल किया कि इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर ऐसे लोगों पर बुलडोजर कब चलेगा।इस मौके पर जिला सचिव सपा सोनभद्र प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार का बजट आम जनता की जरूरतों को नजरअंदाज करता है और जब तक जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार