सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रॉप मोर क्रॉप, एकीकृत बागवानी विकास मिशन और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्नत और वैज्ञानिक विधि से खेती करने वाले किसानों को जागरूक किया जाए और सरकारी सब्सिडी के अनुसार उन्हें लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी खेती से किसानों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसान टमाटर, मिर्च, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती कर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। जिलाधिकारी ने टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए भी लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उत्पाद बेचने के लिए बाहर न जाना पड़े।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
