दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-
प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत की बैठक से ठीक पहले सोमवार को पूर्व प्रधान संघ ने ब्लॉक क्षेत्र के मदनिखाड़ गांव के सचिवालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गांव में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान लंबित रहने को लेकर प्रधानों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। धरने के दौरान प्रधान संघ के पदाधिकारी और सदस्य जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहे।प्रधानों ने बताया कि मदनिखाड़ गांव में निर्मित सांस्कृतिक मंच सहित अन्य विकास कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे ग्राम प्रधानों और कार्य कराने वाले लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी भुगतान प्रक्रिया को टालते आ रहे हैं।धरने में प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा कुशवाहा के साथ जगत नारायण, सीता जायसवाल, अब्दुल्ला अंसारी, गरीबा पाल, संजय कुमार, कलावती देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
