दुद्धी, सोनभद्र:(रवि सिंह)-
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा दुद्धी के शाखा प्रतिनिधि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विकासखंड कार्यालय परिसर में अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया।शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत ने बताया कि दुद्धी सहकारी ग्राम विकास बैंक से जुड़े कुल 6155 किसान मतदाताओं की अंतिम सूची ब्लॉक परिसर में चस्पा कर दी गई है। बैंक से जुड़े सभी नियमित किसान प्रतिनिधि सूची में अपना नाम देख सकते हैं।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सहायक फील्ड ऑफिसर प्रमोद कुमार यादव, ललित कुमार राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम