डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित मौर्या मेडिकल स्टोर के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान राम प्रवेश पुत्र सीता राम, निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम