सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई।सीडीओ ने दुर्गम क्षेत्रों के रिक्त उपकेंद्रों पर रोटेशन के आधार पर एएनएम की तैनाती सुनिश्चित करने तथा टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।बैठक में एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, मातृ-शिशु मृत्यु ऑडिट, सैम बच्चों के उपचार और आरबीएसके वाहनों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप