सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में प्रथम अंतरविभागीय फाइलेरिया नियंत्रण बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि ककराही और घोरावल ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक एमडीए-आईडीए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत घर-घर जाकर एक वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अल्बेन्डाजोल, दो वर्ष से अधिक आयु वालों को डीईसी तथा पांच वर्ष से अधिक आयु वालों को आइवरमेक्टिन की टैबलेट खिलाई जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि दवा का सेवन टीम की मौजूदगी में कराया जाए और वितरण की जगह सेवन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रचार-प्रसार के माध्यम से दवा न खाने वालों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य, पंचायती राज, शिक्षा, खाद्य एवं रसद सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
