सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रामगढ़ क्रय केंद्र पर किसानों की धान खरीद को लेकर पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन सरकार द्वारा खरीद शुरू किए जाने के बाद धन्यवाद सभा में बदल गया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि धान की पुनः खरीद एक-एक किसान की जीत है और यह किसानों के संघर्ष का परिणाम है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किसानों के आंदोलन में सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक पटेल एवं जनपद के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के प्रति आभार जताया। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई कि केवल किसानों का ही धान खरीदा जाए, यदि किसी तरह की शिकायत मिली तो मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा।कार्यक्रम में मृत्यंजय मिश्र, नागेंद्र ओझा, राजेश चौहान, आकाश चौहान, सोनू पासवान, शत्रुधन बिंद, रामरक्षा बिंद, राजकुमार, विवेक, धीरज कनौजिया सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप