
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में AD होटल के सामने स्थित एक कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे दुकान में रखा हज़ारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।आग लगते ही दुकान से उठे धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

घटना में एक युवक मामूली रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया है।मौके पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की अन्य जनहानि नहीं हुई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
