रिपोर्ट रवि सिंह
विंढमगंज थाना के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं पूजन अर्चन कर प्रारम्भ किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेन्द्र मौर्या एवं ग्राम प्रधान तारा देवी के मार्ग निर्देशन में समर कैंप का आयोजन प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के द्वारा किया गया। बच्चों में पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रखने, उन्हें खेल के साथ साथ अन्य गतिविधियों से जोड़ने और आत्मरक्षा के गुण सिखाने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक राजकमल ने बताया कि तीन दिवसीय समर कैंप में बच्चों को खेल गतिविधि के साथ-साथ नृत्य, संगीत, चित्रकला, पेंटिंग, और योगा सिखने का अवसर प्रदान किया गया। समसामयिक विषयों जैसे-स्वस्थ जीवन शैली अपनाना, ऊर्जा बचत, पानी बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना, कूड़ा-कचरा प्रबन्धन, लू एवं गर्मी से बचाव के तरीके. एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर पाल लैब के विष्णु दयाल ने कार्यपक के द्वारा बच्चों को अभ्यास कराया गया। शालिनी कुमारी, पद्मावती देवी तथा अंजूरानी ने बच्चों को उपस्थिति में सहयोग प्रदान किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 20, 2026चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कराया अवैध अबॉर्शन
Breaking_NewsMay 20, 2026बेखौफ अवैध चखना की दुकान पर पिलाई जा रही शराब, प्रशासन मूकदर्शक बना
सम्पादकीयMay 20, 2026काले कम्बल वाले बाबा के उपचार से सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
सोनभद्र न्यूज़May 20, 2026टोटो से नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं अध्यक्ष रूबी प्रसाद, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
