
दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
बीआरसी, दुद्धी में समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। 20 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, ब्रेल किट, रोलेटर, MR किट, VI किट, CP चेयर और स्मार्टमैन जैसे आधुनिक उपकरण वितरित किए गए।इस अवसर पर लगभग 12 ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर, 4 मूक-बधिर बच्चों को हियरिंग एड, 4 मानसिक दिव्यांग बच्चों को MR किट, 4 नेत्र दिव्यांग बच्चों को VI किट, 2 पूर्ण विकलांग बच्चों को CP चेयर, 9 चलने में असमर्थ बच्चों को रोलेटर और एक पूर्ण रूप से नेत्रहीन बच्चे को स्मार्टमैन दिया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कहा कि दिव्यांगता कोई बाधा नहीं है और आधुनिक तकनीक व उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न करें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाने की सलाह दी, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर जिला समन्वयक अधिकारी समेकित प्रणाली प्रभा सारंगी, एलिम्को टीम, विशेष शिक्षक जयप्रकाश, संदीप, दीपक चंद्र, ज्योति अभिरुचि पांडेय और अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम