
सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी, 2026 को जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8:30 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाएगा।9:30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड आयोजित होगी, जिसका आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयोजन में होगा। प्रातः 10:00 बजे समस्त शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान सामूहिक रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास और सैन्य बलों के बलिदान से प्रेरक प्रसंग बताए जाएंगे।दोपहर 1:00 बजे शहीद स्मारक ग्राम परासी दूबे और नेहरू पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 11:00 बजे नगर पालिका द्वारा कम से कम चार मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।शिक्षण संस्थानों में खेलकूद, साइकिल रेस और दंगल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद के लोग अपने भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर 25 और 26 जनवरी की रात तक लाइटिंग करें। व्यापार मंडल द्वारा बाजारों में देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्रों में समान कार्यक्रम सुनिश्चित करेंगे।सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम पंचायतों में बैठक बुलाकर ग्रामवासियों को आमंत्रित करें और सारगर्भित उद्बोधन दें। शिक्षण संस्थानों में प्रधानाध्यापक छात्रों को संवैधानिक इतिहास और राष्ट्रसेवा के महत्व से अवगत कराएंगे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
