सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- तिरनाही पकरी स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को सुरक्षित करने और सदर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा, माकपा, माले, आज़ाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा एवं गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग से जुलूस निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व में दिए गए पत्र पर कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ग्राम तिरनाही, परगना बड़हर, तहसील राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की आराजी संख्या 40, रकबा 0.1260 हेक्टेयर भूमि खाता खतौनी में अंबेडकर पार्क के नाम से दर्ज है। उक्त भूमि के पीछे आराजी संख्या 90 स्थित है, जिस पर कुछ अज्ञात प्लाटरों द्वारा प्लाटिंग की गई है।

प्लाटरों द्वारा अपने प्लाट तक सीधा रास्ता बनाने के लिए अंबेडकर पार्क की भूमि से अवैध सड़क निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में मिट्टी डालकर सड़क बनाने का प्रयास ग्रामीणों के विरोध के बाद रुक गया था, लेकिन अब सदर तहसीलदार श्री अमित सिंह की मिलीभगत से पुनः अवैध सड़क निर्माण कराया जा रहा है।आरोप है कि विरोध करने पर सदर तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों और राजनीतिक दलों को धमकाया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले को लेकर 14 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी को लिखित पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से प्लाटरों के हौसले बुलंद हैं और गांव में अशांति फैलने की आशंका बढ़ गई है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अंबेडकर पार्क की भूमि का घेराव कर उसे संरक्षित और सौंदर्यीकृत किया जाए, सदर तहसीलदार एवं संबंधित प्लाटरों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और जनपद सोनभद्र में सभी अंबेडकर पार्क, महापुरुषों के स्थलों व प्रतिमाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जाए। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो सभी दल मिलकर बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में भाकपा जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा, माकपा जिला सचिव कामरेड नंदलाल आर्य, माले नेता कामरेड नोहर भारती, आज़ाद समाज पार्टी के रवि शंकर (एडवोकेट), राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के लक्ष्मी नारायण बौद्ध, गोंगपा के जय मंगल उरेती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड प्रेम नाथ ने की, जबकि संचालन आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कांत ने किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम