कनहर बांध में मगरमच्छों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, मुख्य बांध क्षेत्र में बनाया ठिकाना

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध क्षेत्र में मगरमच्छों ने अपना डेरा जमा लिया है, जिससे परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। लगातार ऊंचे जलस्तर के चलते मगरमच्छों की गतिविधियां बांध क्षेत्र में साफ तौर पर देखी जा रही हैं।कार्यदाई संस्था के महाप्रबंधक (जीएम) सत्यनारायण राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि कनहर नदी का जलस्तर इन दिनों लगभग 260 मीटर के आसपास स्थिर बना हुआ है। इसी दौरान परियोजना में तैनात कर्मचारियों द्वारा कई बार मगरमच्छों को मुख्य बांध और आसपास के जल क्षेत्र में देखा गया है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि लगातार भरे हुए जल और शांत वातावरण के कारण मगरमच्छों ने बांध क्षेत्र को सुरक्षित ठिकाने के रूप में चुन लिया है। इससे न केवल परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि भविष्य में जलाशय के आसपास आवाजाही करने वाले लोगों के लिए भी खतरा बढ़ सकता है।प्रबंधन स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वन विभाग को भी इस संबंध में अवगत कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि मगरमच्छों की गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जा सकें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *