सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)
जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वे 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित विशेष अभियान के दौरान फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान उन नागरिकों के लिए संचालित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए हैं। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकायों एवं निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें। अभियान की सतत निगरानी की जा रही है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 26, 2026माता जिरही देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में गूंजे जयकारे
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात
अपराधMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान
Breaking_NewsMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान