सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर अभियान मोड में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाए, जिससे कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रह जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा लोढ़ी ग्राम पंचायत भवन में बनाए गए फार्मर रजिस्ट्री केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा किसानों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि वीरेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता सहित कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
