डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड दो व तीन स्थित मलीन बस्ती में बुधवार को भी सर्वेक्षण कार्य पूरी गंभीरता और व्यवस्थित तरीके से जारी रहा। सर्वेक्षण का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी कर रहे हैं। जिले से लेकर ओबरा तहसील प्रशासन तक की संयुक्त भागीदारी में इस कार्य के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें कानूनगो से लेकर लेखपाल तक शामिल हैं।सर्वेक्षण टीमों द्वारा मलीन बस्ती के प्रत्येक परिवार से विस्तारपूर्वक जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें मकान मालिक का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या व उम्र, कितने समय से वे वहां निवास कर रहे हैं, पूर्व में कहां रहते थे, मूल निवास स्थान, वर्तमान व्यवसाय सहित अन्य आवश्यक बिंदु शामिल हैं।

सर्वेक्षण का उद्देश्य सभी तथ्यों का प्रामाणिक संकलन कर एक समग्र रिपोर्ट तैयार करना है।इस दौरान एडीएम वागेश शुक्ला ने नगर पंचायत डाला बाजार के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह को निर्देश दिया कि नगर पंचायत द्वारा अब तक कराए गए समस्त निर्माण कार्यों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाए। इसमें निर्माण कार्यों की लंबाई-चौड़ाई, लागत और उस पर किए गए व्यय का विस्तृत ब्योरा शामिल हो। साथ ही मलीन बस्ती में दर्ज मतदाताओं की संख्या का भी स्पष्ट विवरण देने के निर्देश दिए गए।एडीएम ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि सभी निवासी खुले मन से सर्वेक्षण टीम को सही व पूरी जानकारी दें, ताकि तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी स्तर पर कोई तथ्य अधूरा न रहे।प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार गाटा संख्या 113 एवं 179 पर लगभग 482 मकान, दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियां आबाद हैं, जिनमें हजारों की संख्या में लोग लंबे समय से निवास करते चले आ रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप