सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पुसौली गांव में गुरुवार को खेत में काम करने गए एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई,जानकारी के अनुसार पुसौली गांव निवासी 35 वर्षीय कृपानंद पटेल, पुत्र कृष्णकांत सिंह, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम स्थित अपने खेत पर काम करने गया था। खेत के किनारे एक पेड़ के पास बने कुएं के पास उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक खेत में कुएं के पास खड़ी मिली। कुएं से पानी निकलवाने पर अंदर शव दिखाई दिया। सूचना मृतक के चाचा कृष्णकरण सिंह (55) ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बजाज फाइनेंस में कलेक्शन का कार्य करता था।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
