रवि सिंह
दुद्धी : सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बीएन सिंह को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ जायसवाल एवं महामंत्री यशवंत मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों दुकानदारों ने शिकायत्री पत्र दे कर तहसील गेट के पास स्टेट की खाली भूमि का नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे बैरिकेटिंग का विरोध करते हुए। सैकड़ो व्यापारीयो के सब्जी, मनिहारी कपड़ा जूता चप्पल, पानमासला आदि छोटी-छोटी दुकानों को यथावत रहने की मांग की है।क्षेत्र के छोटे छोटे व्यापारी अपना दुकान लगाकर अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। व्यापारियों के पास अपना खुद का भूमि न होने के कारण आए दिन व्यापारियों के साथ दुकानों को हटाने की समस्या से जूझ रहे हैं उक्त खाली जमीन को नगर पंचायत द्वारा तार ब्रैकेटिंग का कार्य चल रहा है.जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई है और उनके सामने परिवार के लिए कोई जीवकोपार्जन का जरिया नहीं है जिससे दुकानदार परेशान है।दुकानदारों ने मांग किया है कि जिला प्रशासन पहले फुटपाथ के व्यापारियों को अस्थाई रूप से व्यापार करने के लिए स्थान चयनित करके व्यापारियों को बताए जिससे कि व्यापारी अपने परिवार के भरण पोषण का कार्य कर सके और व्यापारियों का दुकान व्यवस्थित ढंग से लग सके जिससे अतिक्रमण का भी व्यवस्था का समाधान हो और वाहन जाम आदि भी बाजार में न लग सके जिससे आवा गमन में सुविधा मिले।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप