रवि सिंह
(दुद्धी) जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया और जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाते हुए संघर्ष मोर्चा समिति के सभी सदस्यों ने कचहरी परिसर से जुलूस निकाला और तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में नारेबाजी करते हुए पहुंचकर संयुक्त रूप से जिला अधिकारी बीएन सिंह को ज्ञापन सौंपकर दुद्धी को जल्द से जल्द जिला बनाए जाने की मांग किया,समर्थन में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। संघर्ष मोर्चा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, ने कहा कि जिला बनाने की आवाज दो दशक से उठाई जा रही है। चुनावी सभा में कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार बनने पर जिला बनाया जाएगा, लेकिन सत्ता पाते ही राजनीतिक दल इसे भूल जाते हैं। वर्ष 2017 से 2025 तक जिला बनाने के वादे पर भाजपा सरकार ने सिर्फ धोखा ही दिया है। दुद्धी परिक्षेत्र जिला बनाने के सभी मानकों को पूर्ण करता है, इसके बावजूद भी इसे जिला नहीं बनाया जा रहा है जो इस क्षेत्र के लिए बड़ी गंभीर समस्या है, इस मौके पर प्रेमचंद गुप्ता ,विष्णु कांत तिवारी, रेनू अग्रहरि एडवोकेट ,अमरावती देवी अभिनव जयसवाल, राकेश यादव ,दिनेश गुप्ता चोरी रजनीश कुमार अनिल सोनी प्रदीप कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता व समिति के लोग मौजूद रहे,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
