दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)- प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च को दुद्धी, सोनभद्र में बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विकास अग्रहरि ने बताया कि 15 मार्च 2026 को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं, इस आयोजन में देशभर के रक्तदाता रक्त वीरों को सम्मानित किया गया हैं, इसके लिए देशभर के रक्तदाताओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवा को नई ऊर्जा देना, समाज में विश्वास मजबूत करना तथा आने वाली पीढ़ी को रक्तदान के लिए प्रेरित करना हैं।उन्होंने बताया कि इस आयोजन में रक्तदान के क्षेत्र में तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 251 लोगों को सम्मानित करने की योजना हैं। इस आयोजन में भारत के अलावा नेपाल, भूटान तथा बंगलादेश से भी जाने -माने रक्तवीर शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान