किरवानी जंगल में मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की मौत, एक लापता

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रही करीब छह महिलाएं दब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में चीख-पुकार मच उठी।जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और छह लोग उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक तीन महिलाओं के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। एक महिला की तलाश जारी है। वहीं दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई।इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *