अनपरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- अनपरा नगर निकाय क्षेत्र में कुछ सरकारी और नगर पंचायत से जुड़े वाहन बिना वैध बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) के सड़कों पर चलाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर के जिलाध्यक्ष ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।गोपाल गुप्ता ने बताया कि उपलब्ध वाहन सूची और अभिलेखों के अनुसार कई वाहनों के जरूरी दस्तावेजों की वैधता खत्म हो चुकी है, फिर भी उनका संचालन जारी है। उन्होंने इसे का उल्लंघन बताया और इसे गंभीर लापरवाही करार दिया।

उन्होंने कहा कि बिना बीमा वाहन चलने से दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को मुआवजा मिलने में दिक्कत हो सकती है। फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव में सड़क सुरक्षा पर खतरा बढ़ता है, जबकि प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने से पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन होता है।जिलाध्यक्ष ने नगर विकास विभाग से मांग की है कि संबंधित वाहनों के दस्तावेजों की तत्काल जांच कराई जाए।

यदि कोई वाहन अवैध रूप से संचालित पाया जाए तो उसके संचालन पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनहित में आगे की रणनीति तय करेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
