AKD।गिरीश तिवारी
ओबरा/सोनभद्र। जनपद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की बड़ी टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।लगभग 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने शहर के करीब आधा दर्जन व्यापारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर दस्तक दी।

जिन व्यापारियों के यहां कार्रवाई की जा रही है, वे सभी खनन कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार टीम में 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई गोपनीय तरीके से शुरू की गई, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आयकर विभाग की टीम संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले को लेकर जनपद में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 11, 2026हाथीनाला में भीषण टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत
सम्पादकीयApril 11, 2026निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का उपचार, सदर विधायक ने किया निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 11, 2026आदिवासी समाज के बेटे ने बढ़ाया मान, महुली का नाम रोशन
Breaking_NewsApril 11, 2026सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर
