दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-
कस्बा स्थित तहसील परिसर में चल रही रासलीला के छठवें दिन शनिवार को वृंदावन की रासबिहारी लाल कलाकार मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोर लीला का सजीव और मनोहारी मंचन किया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने पूरे परिसर को भक्ति, उल्लास और जयकारों से गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ कलमकार समाज द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं भगवान राधा रमण की भव्य आरती से हुआ, जिसमें तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर मां भारती जन सेवा ट्रस्ट एवं रासलीला समिति के अध्यक्ष अनिल हलवाई द्वारा उज्जैन से पधारे अंतर्राष्ट्रीय अष्टम कथा वाचक श्री रूप कृष्ण शास्त्री का भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

इसके बाद माखन चोर लीला का मंचन शुरू हुआ, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोकुल में माखन चुराना, गोपियों संग रास रचाना और अपनी चंचल बाल लीलाओं से सभी को आनंदित करने का सजीव चित्रण किया गया। संवाद, भाव-भंगिमा और संगीत के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश दिया कि भक्ति और सरलता से जीवन की हर समस्या का समाधान संभव है। श्रद्धालु लीला देखकर भाव-विह्वल हो उठे।रासलीला का आयोजन वृंदावन के महंत श्री दाऊदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में किया जा रहा है। मंचन के दौरान कथा व्यास ने माखन चोर प्रसंग की महिमा, भक्तों की आस्था और श्रीकृष्ण की करुणा व संरक्षण भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री रूप कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जैसे श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से गोकुलवासियों को आनंद प्रदान किया, वैसे ही भक्ति के मार्ग पर चलकर जीवन के सभी कष्ट दूर किए जा सकते हैं।

रात्रि 10 बजे तक चले इस आयोजन में हर प्रसंग पर जयघोष होता रहा। श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य और अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव बताया।कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, पूर्व महामंत्री आलोक अग्रहरि, संदीप गुप्ता, अमित कुमार सिंह, विष्णु हलवाई, पत्रकार अशोक कनौजिया, देवेश मोहन, रवि सिंह, जितेंद्र अग्रहरि, जितेंद्र चंद्रवंशी, सुशील गुप्ता, मदन तिवारी, श्याम अग्रहरि, प्रमोद रवानी, मनीष कुमार, राफे खां सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
