ओबरा।सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्थित एक खनन व्यवसायी के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान खनन व्यवसायी देवेंद्र केशरी घर के बाहर ताला बंद कर फरार बताए गए।सूत्रों के अनुसार, देर रात व्यवसायी का मुंशी घर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि उस समय घर के अंदर व्यवसायी की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इसी बीच घर के पीछे की ओर से एक बैग बाहर फेंका गया, जिसे उठाते समय मुंशी को टीम ने पकड़ लिया। आयकर विभाग की टीम ने मुंशी को हिरासत में ले लिया।इसके बाद अधिकारियों ने मुख्य गेट का ताला खुलवाया और अंदर प्रवेश कर विस्तृत छानबीन शुरू कर दी। आवास पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 11, 2026हाथीनाला में भीषण टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत
सम्पादकीयApril 11, 2026निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का उपचार, सदर विधायक ने किया निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 11, 2026आदिवासी समाज के बेटे ने बढ़ाया मान, महुली का नाम रोशन
Breaking_NewsApril 11, 2026सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर
