AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जनपद में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। मेसर्स ईशान कॉन्ट्रक्शन से जुड़े मामले में विभाग की सख्ती बढ़ने के बाद सपा नेता देर रात दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर योजना भवन के समीप स्थित हजरतगंज आवास पर उपस्थित हुए।सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने उन्हें फोन पर हाजिर होने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद वे लखनऊ पहुंचे।

इश्तियाक खान जिले के बड़े खनन व्यवसायियों में गिने जाते हैं और हाल की छापेमारी में उनका नाम प्रमुखता से सामने आया है।इधर ओबरा क्षेत्र में भी आयकर विभाग की टीम सक्रिय रही।

चंद्रभूषण गुप्ता और अजय सिंह के आवास पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच की।जनपद में चल रही इस व्यापक कार्रवाई से खनन और कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है। आयकर विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 28, 2026होली और रमजान से पहले अनपरा पुलिस का सख्त अभियान, एक दर्जन बाइक सीज
सम्पादकीयFebruary 28, 202612 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत करीब 12 लाख रुपये
सम्पादकीयFebruary 28, 2026पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयFebruary 28, 2026अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए