AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र।
घोरावल क्षेत्र में बिजली पोल पर काम के दौरान संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जोगिनी गांव में हुए इस हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिरी है।अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शटडाउन के दौरान लाइन पर काम करते समय बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। इसे गंभीर चूक मानते हुए रॉबर्ट्सगंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता, घोरावल के उपखंड अधिकारी और जेई शैलेश प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा दो संविदा कर्मियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई मुख्य अभियंता, मिर्जापुर के निर्देश पर की गई है।
घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं मृतक के परिजन और संविदा बिजलीकर्मी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 28, 2026होली और रमजान से पहले अनपरा पुलिस का सख्त अभियान, एक दर्जन बाइक सीज
सम्पादकीयFebruary 28, 202612 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत करीब 12 लाख रुपये
सम्पादकीयFebruary 28, 2026पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयFebruary 28, 2026अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए