AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। होली पर्व से पहले नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 28 फरवरी 2026 की रात करीब 8:55 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर टाटा मोटर्स शोरूम के आगे संदिग्ध हालत में खड़े आयशर गुड्स कैरियर वाहन संख्या OD19 X 8751 की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे गए 8 प्लास्टिक बोरों में कुल 150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अनन्ता द्वारी पुत्र चौधरी द्वारी निवासी अंगुल, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगद धनराशि और वाहन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से वाहन चला रहा है। 24 फरवरी को उड़ीसा से एल्यूमिनियम लोड कर राजस्थान के लिए निकला था। आर्थिक तंगी के कारण परिचितों के माध्यम से संपर्क हुआ और 26 फरवरी की रात उड़ीसा में वाहन में गांजा लाद दिया गया। इसे पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये तय हुए थे, जिसमें 10 हजार रुपये अग्रिम मिले थे। पुलिस चेकिंग की सूचना पर वह वाहन खड़ा कर छिपने का प्रयास कर रहा था, तभी पकड़ा गया।इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/27ए/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू और वाहन स्वामी विकास अग्रवाल की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 1, 2026बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर
सम्पादकीयMarch 1, 20263 मार्च 2026 का चंद्रग्रहण: सूतक से मोक्ष तक जानिए हर नियम, क्या करें–क्या न करें, पूरी जानकारी एक नजर में
उत्तर प्रदेशMarch 1, 2026कोतवाली बनी जनसभा, सैकड़ों की भीड़ से पुलिस भी हैरान
सम्पादकीयMarch 1, 2026सत्य सनातन की सुरक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, साधु-संतों का रहा जमावड़ा