जिला कार्य समिति में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत समारोह

Share

रवि सिंह

दुद्धी /सोनभद्र –स्थानीय कस्बा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी जनपदों के जिला कार्य समिति के विभिन्न पदों पर नियुक्ति किए गए,इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के जिला कार्य समिति टीम में दुद्धी विधानसभा 403 के कार्यकर्ताओं को कार्य समिति में सम्मिलित किया गया है ,जिसमें जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट एवं जिला महामंत्री शारदा खरवार, जिला मंत्री मनोज उर्फ बबलू सिंह, महिला जिला मंत्री सुषमा गौड़ जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मीरा सिंह गौड़ सहित दुद्धी मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया है

,जिनके नियुक्त होने पर विंधमगंज एवं दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारी के आगमन पर भव्य स्वागत किया ,जिसके क्रम में सर्वप्रथम संकट मोचन मंदिर तिराहे पर सभी नवीन दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं ने मंदिर में मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया,

इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नियुक्त हुए पदाधिकारी को माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर बधाई दिया, तत्पश्चात ढोल नगाड़े की धुन पर पैदल सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो ने नगर भ्रमण करते हुए, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गई ,और कार्यकर्ताओं ने पुनः उनका अंगवस्त्रम देकर भव्य रूप से स्वागत किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं के समान में संगठन ने जो दायित्व मुझे दिया है उसका निर्वहन मैं तन मेहता के साथ करूंगा साथ ही किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई भी समस्या आती है तो मैं ही नहीं सभी नियुक्त कार्यकर्ता मिलकर उनके समस्या में खड़े रहेंगे,
नवीन दायित्व जिला महामंत्री शारदा खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला कार्य समिति टिम में एक आदिवासी महिला को पहली बार आसीन किया गया ,वह मेरे लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत ही सम्मान की बात है

, उन्होंने अपने सभी नवनियुक्त व उपस्थित कार्यकर्ताओं को शुभकामना और धन्यवाद ज्ञापित किया,
यह भी कहा कि इतने समर्पण के बाद भी भाजपा दुद्धी विधानसभा 403 का नेतृत्व कर्ता नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए हम सभी आने वाले उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाकर दुद्धी विधायक बनाना है, अंत में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व करने वाले संगठनकर्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया,
जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि दुद्धी मंडल के द्वारा हम सभी को जिले के टीम में नई जिम्मेदारी मिलने पर हुए स्वागत के लिए धन्यवाद देते है,कार्यकर्ताओं के पद एवं पौरुष पहचान उनके काम से होती है यदि जो जिम्मेदारी हम सभी को संगठन द्वारा दी गई है उसका निर्वहन सभी के सहयोग से सफल होगा, बूथ मजबुत रहेगा तो हम सभी कोई भी चुनाव जीत लेंगे,बिना कार्यकर्ताओं के उनके यह पद सुशोभित नहीं होगा, हम सभी उस पार्टी संगठन के सिपाही है जिसके प्रामाणिकता ही उसकी पहचान है,अंत में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने किया ।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, राजन चौधरी, रिंकी जायसवाल, दीवान गोंड, मनीष जायसवाल,अंशुमान राय, रामसागर, रमाशंकर राजेंद्र मुन्ना प्रजापति, चंद्रशेखर, राम बदन, सोनू सिंह, दीपक, पीयूष कसेरा, रमाशंकर खरवार, वीरेंद्र श्रीवास्तव विशाल चौरसिया, दिग्गज जौहरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *