रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए पीड़िता के खाते से ट्रांसफर हुए 78,998 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।मामला आवेदिका राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय भोला सिंह, निवासी कोरगी थाना विण्ढमगंज (वर्तमान पता ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी) से जुड़ा है। उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके खाते से गलतीवश 78,998 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे।शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दुद्धी और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित पक्ष से समन्वय स्थापित किया। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरी धनराशि सुरक्षित वापस करा दी गई, जिससे पीड़िता ने राहत की सांस ली।इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मन्तोष कुमार और महिला कांस्टेबल संध्या यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 10, 2026साइबर ठगी में गए 78,998 रुपये दुद्धी पुलिस ने कराए वापस
Breaking_NewsApril 10, 2026नाबालिक किशोरी को लेकर भाग रहा युवक हादसे का शिकार, हालत नाजुक
Breaking_NewsApril 10, 2026सीएससी सेंटर में भीषण आग, लाखों का नुकसान
सम्पादकीयApril 9, 2026ग्राम समाज की सड़क पर अवैध कब्जे का आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
