AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । जनपद से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में धावा बोलकर करीब 19 से 20 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन में रखा 6 से 7 किलो सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दो मोटरसाइकिलों से बैढ़न और गनियारी होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो गए। बदमाशों के सोनभद्र सीमा में दाखिल होने की आशंका के बाद यूपी-एमपी बॉर्डर पर बीजपुर, सिरसोती समेत सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
