AKD।सोनभद्र
सोनभद्र। अनपरा में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन की बैठक में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण और दमनात्मक नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। संगठन ने साफ किया कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं होगा, तब तक विरोध और जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।अनपरा स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बुज बिहारी यादव ने की। बैठक में संगठन के सचिव वीके आनंद ने कहा कि प्रदेश के बिजली कर्मचारी, अभियंता और संविदा कर्मी बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन वर्तमान में कर्मचारियों पर हो रहे उत्पीड़न और निजीकरण की नीतियां स्वीकार्य नहीं हैं। इसी के विरोध में संगठन अब व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा।बैठक में वक्ताओं ने मार्च 2023 के आंदोलन के दौरान निलंबित और स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया। अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई तत्काल समाप्त कर उन्हें सम्मानपूर्वक उनके मूल स्थान पर तैनात किया जाए। साथ ही जिन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें भी वापस लेने की मांग की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के निर्णयों का समर्थन करते हुए एकजुटता दिखाई और आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान राम विलास, प्रवीण विभूति, राजेंद्र प्रसाद, राकेश चौहान, वीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह और मनमोहन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
