AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । राहुल गांधी के पोस्टर के साथ कथित अभद्रता को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पोस्टर पर कालिख पोतने और जूते-चप्पल से प्रहार करने के आरोप के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया।जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो 22 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे जिले की राजनीति में टकराव की स्थिति और तेज होती नजर आ रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 20, 2026जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सम्पादकीयApril 20, 2026भीषण गर्मी के चलते सोनभद्र में स्कूलों का समय बदला
Breaking_NewsApril 19, 2026अक्षय तृतीया अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन की बड़ी कार्रवाई, बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग बालिका को लिया संरक्षण में
सम्पादकीयApril 19, 2026राहुल गांधी के पोस्टर पर कथित अभद्रता से सोनभद्र में सियासत गरमाई, कांग्रेस का कोतवाली घेराव
