AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

हादसे में दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।मृतकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी चौकी का है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
