रायबरेली। जिले के सरेनी क्षेत्र इब्राहिमपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की रहने वाली एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह वाकया देख घर में कोहराम मच गया। घर के कमरे में फांसी के फंदे के सहारे मृतका गायत्री पत्नी सज्जन का शव मिलने से गांव में मातम छा गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक करवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। जैसे ही घटना की जानकारी लालगंज क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक को हुई वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण करते हुए पंचायत नामा की कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा फिलहाल इस दुखद घटना से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हैl
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
