दुद्धी सोनभद्र।रवि सिंह– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग जाबर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 12:00 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहे टेंपो संख्या UP63T9112 जिस पर चालक सहित पांच लोग सवार थे , जो दुर्घटना के शिकार हो गए,टेंपो चालक टेंपो लेकर ज्योही जाबर गांव स्थित काशीराम आवास के पास पहुंचा सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे टेंपो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई, रात्रि भ्रमण में निकले कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने देखा कि टेंपो सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं,

एस एस आई संजय सिंह ने तुरंत आनन फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया तथा चालक विवेक कुमार 30 वर्ष पुत्र जमुना राम ग्राम दिघुल को देखते ही जांच उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया , एवं अस्पताल के मेमो जरीये पुलिस को सूचना दिया, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गए,

प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य घायल में राजेश कुमार शर्मा 35 वर्ष पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी बघमंदवा, सफीक आलम 55 वर्ष पुत्र हनीफ, जैनुल 50 वर्ष पत्नी सफीक निवासी म एव रविंद्र 35 वर्ष पुत्र तूफानी निवासी जाताजुआ थाना विंधमगंज सोनभद्र की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पहुंचते ही सफीक आलम 55 वर्ष पुत्र हनीफ की इलाज के दौरान मौत हो गई,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
