AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की त्रुटिरहित सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया है कि परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाय।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 25, 2026होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 25, 2026सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस
Breaking_NewsApril 25, 2026कोटा से सोनभद्र तक का सफर, IAS चर्चित गौड़ ने संभाली कमान, IFS पत्नी के साथ बना प्रभावशाली प्रशासनिक जोड़ा
सम्पादकीयApril 25, 2026अज्ञात वाहन के टक्कर से टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल चालक की हुई मौत
