पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share

सोनभद्र । पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया, रायपुर और विंढमगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वन विभाग कार्यालय के पास स्थित तिराहे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजियावन, धीरेन्द्र उर्फ धुरेन्दर और गनेश उर्फ वीरू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।वहीं रायपुर थाना पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्ति चेकिंग अभियान के दौरान गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी संदीप मौर्या को सोहदवल मेन रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।उधर विंढमगंज थाना पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र से गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े दो अभियुक्तों अशोक यादव और सुरेश यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।सोनभद्र पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!