गिरीश तिवारी
सोनभद्र। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के सेमरीबांध से एक बारात रामपुर बरकोनिया जा रही थी। तभी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार लोग दूर जा गिरे।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी पहुंचाया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज लोढ़ी अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही डीएम चर्चित गौड़ समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
