स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियों को 112 पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। जनपद में पीआरबी 112 चोपन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। स्कूल से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र का है, जहां से दोनों बच्चियां लापता हुई थीं और इसी संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 चोपन पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और खोजबीन करते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल थाना रॉबर्ट्सगंज के सुपुर्द कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।बच्चियों के परिजनों ने पीआरबी 112 पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें। यूपी 112 आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!