AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर सोनभद्र में सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और राजकुमार भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए उनका फोटो फाड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ब्राह्मण समाज के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इसी मामले को लेकर विभिन्न संगठनों में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है।सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कार्रवाई में देरी क्यों की जा रही है।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कल पुलिस अधीक्षक से मिलकर सोनभद्र में भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
