रवि सिंह। गिरीश तिवारी
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखे कई महत्वपूर्ण विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।आग की तेज लपटों और धुएं के कारण स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हैंडपंप तथा समरसेबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे अधिकारी और संबंधित विभाग जांच में जुट गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
