सलखन/सोनभद्र (AKD/ गिरीश तिवारी): -चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन के बैरहवा टोला नहर में शनिवार सुबह एक अधेड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में शव देख स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र एनरमान गोंड, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी बेलछ के रूप में की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा औपचारिक शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
