घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत

Share

रवि सिंह

सोनभद्र में एक घरेलू विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बेटे पर अपने ही पिता की जान लेने का आरोप लग गया। डंडे के वार से गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घरेलू विवाद खूनी घटना में बदल गया। परिवार के भीतर हुए विवाद के दौरान बेटे सोनू और उसके पिता श्रीनाथ के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि श्रीनाथ लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी घटना चर्चा का विषय बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!