दिव्यांगजनो की सुविधा के लिये चेयरमैन ने रेलवे स्टेशन को सौंपी  व्हीलचेयर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी,सोनभद्र।
  • रेलवे स्टेशन दुद्धी पर आगंतुक दिव्यांगजनों को ट्रेन की सफर हेतु प्लेटफार्म पर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है।
  • जिसे देखते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने मंगलवार को दिव्यांग यात्रियों की सुविधा व सेवा के लिये रेलवे स्टेशन प्रबंधन को व्हीलचेयर सौंपी।स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने कहा कि ट्रेन से आने जाने वाले दिव्यांग…
  • होती थी।
Share

रवि सिंह

दुद्धी,सोनभद्र। रेलवे स्टेशन दुद्धी पर आगंतुक दिव्यांगजनों को ट्रेन की सफर हेतु प्लेटफार्म पर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। जिसे देखते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने मंगलवार को दिव्यांग यात्रियों की सुविधा व सेवा के लिये रेलवे स्टेशन प्रबंधन को व्हीलचेयर सौंपी।
स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने कहा कि ट्रेन से आने जाने वाले दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। जिसके निदान हेतु चेयरमैन दुद्धी से जनहित में एक व्हीलचेयर मांग की गयी थी। उन्होंने मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे स्टेशन प्रबंधन को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण व्हीलचेयर प्रदान की है। उसके लिए दुद्धी रेलवे परिवार उनका आभार व्यक्त किया है। चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हिल स्टेशन की तरह नजारा दिखने वाले दुद्धी रेलवे स्टेशन वाकई आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जनहित में यह कार्य हमारा दायित्व है और ऐसे कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस रूट से गुजरने वाली कुछ खास ट्रेनों के ठहराव की मांग रेलवे मंत्रालय से की गई है। उम्मीद है कि क्षेत्रवासियों को रेलवे की ओर से शीघ्र ही कुछ रहत मिलेगी। इस मौके पर मंडल सहायक अभियंता रेनुकूट परमानंद प्रसाद, एसएम निशांत कुमार,आजाद अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें