नगर पंचायत में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, नागरिकों ने ली राहत की सांसे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट रवि सिंह दुद्धी सोनभद्र।
  • बीते दो दिनों में हुए सड़क हादसों ने दुद्धी नगरवासियों को गहराई से हिला दिया है।
  • रविवार को जहां चार वर्षीय मासूम टीपर की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया, वहीं सोमवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित
Share

रिपोर्ट रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र। बीते दो दिनों में हुए सड़क हादसों ने दुद्धी नगरवासियों को गहराई से हिला दिया है। रविवार को जहां चार वर्षीय मासूम टीपर की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया, वहीं सोमवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित नागरिकों की मांग पर मंगलवार को पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और कस्बे में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। मंगलवार दोपहर नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ब्लॉक तिराहा से लेकर बस स्टैंड, तहसील तिराहा, संकटमोचन मंदिर व मां काली मंदिर अमवार मोड़ तक पहुंची। तहसीलदार अंजनी सिंह, नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण और ठेले हटवाए।

Advertisement

पुलिस बल की मौजूदगी में कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को मौके पर ही चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जिन्हें अभी भी अवैध कब्जा हटाना बाकी है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि कल तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जब्ती कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी और हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान और ठेले हटाने शुरू कर दिए। तहसीलदार अंजनी सिंह ने मौके पर कहा कि हालिया हादसों ने चेताया है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रही।

कस्बे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क और यातायात नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में टालमटोल करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी संयुक्त रूप से कहा कि साफ-सुथरी सड़कें और व्यवस्थित यातायात ही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का आधार बन सकती हैं। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने अभियान के प्रति संतोष जताते हुए प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना चुनौती बन चुका था। यदि इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से और कठोरता के साथ होती रहे तो न केवल यातायात सुचारु रहेगा बल्कि हादसों पर भी अंकुश लग पाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें