खाद हो रही कालाबाजारी तो इस नंबर पर करें संपर्क, कार्यवाही निश्चित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • सहायक आयुक्त
  • एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, ने अवगत
  • कराया है की खरीफ अभियान 2025 में यूरिया उर्वरक की अत्यधिक माँग के दृष्टिगत
Share

सोनभद्र। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, ने अवगत कराया है की खरीफ अभियान 2025 में यूरिया उर्वरक की अत्यधिक माँग के दृष्टिगत 9 सितंबर 2025 को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति उपरान्त जनपद सोनभद्र की 44 सहकारी समितियों / उर्वरक विक्री केन्द्रों में 618.750 मै०टन कृभको यूरिया उर्वरक आवंटन का अनुमोदन / स्वीकृति जिलाधिकारी महोदय, सोनभद्र द्वारा प्रदान की गई है। आवंटन के सापेक्ष पी०सी०एफ० द्वारा सहकारी समितियों में यूरिया उर्वरक प्रेषण की कार्यवाही की जा रही है। यह व्यवस्था किसानों को समय पर और उचित मूल्य (यूरिया 266.50 प्रति बैंग) पर उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित के लिए की गई है। सभी सहकारी समितियों के सचिव/ प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को उनकी जोत बही एवं आधार कार्ड (जिसमें जोतबही के अनुसार कृषक का नाम अंकित हो) के आधार पर निर्धारित मूल्य पर फसलवार संस्तुत उर्वरक मात्रानुसार उर्वरको का पॉस मशीन से ही वितरण करें तथा वितरण की पारदर्शिता बनाये रखे। कृषक बन्धुओं से अपील है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति/केन्द्र से सम्पर्क कर आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त करें तथा उचित मूल्य पर ही उर्वरक प्राप्त करें। यदि कहीं भी कालाबाजारी / ओवर रेटिंग या कृत्रिम अभाव की सूचना मिले तो कृपया तत्काल सहकारिता विभाग के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-9415444458, 9721052912, 9451637073 या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को दूरभाष संख्या-9452165778 पर सूचित करें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें